इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई के प्रेम नगर कॉलोनी में एक प्रसूता मंजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई ने बहनोई पर लापरवाही का आरोप लगाया। मंजू की तबीयत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने बहनोई पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रेम नगर कॉलोनी निवासी अरुण की 30 वर्षीय पत्नी मंजू ने एक जून को शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।

परिजन एंबुलेंस से मंजू को लखनऊ लेकर जा रहे थे पर संडीला के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंजू का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। सूचना मिलने पर मृतका का बड़ा भाई मनोज भी अपने परिवार के साथ प्रेम नगर कॉलोनी पहुंचा। घटना की जानकारी लेने के बाद उसने बहनोई अरुण पर मंजू के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस शनिवार देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। मंजू अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे प्रियांशु को छोड़ गई है। उसकी मौत से परिवार में शोक है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi Newsइलाज के दौरान प्रसूता की मौत, भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप