Hardoi News: एलटी लाइन का टूटा तार, वृद्धा की हुई मौत
Hardoi News: कछौना के ग्राम छनोइया में एक वृद्ध महिला भगौता की करंट से मौत हो गई। यह घटना एलटी बिजली लाइन के जर्जर तार के टूटने से हुई। स्थानीय residents ने खराब तारों के कारण बढ़ते हादसों पर चिंता जताई। ग्राम प्रधान ने जर्जर तारों की मरम्मत के लिए पावर हाउस को सूचित किया था।

Hardoi News: कछौना। ग्राम छनोइया में बिजली लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर वृद्ध महिला की करंट से मौत हो गयी। बुधवार की सुबह ग्राम छनोइया में एलटी बिजली लाइन का जर्जर तार अचानक टूट कर नीचे आ गिरा। इस दौरान गांव की निवासी भगौता पत्नी सकटू घर के बाहर थीं। तभी वह तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव के जर्जर तारों से आये दिन हो रहे हादसों पर आक्रोश जताया है। ग्राम प्रधान सुधा देवी ने बताया, गांव के कुछ पोल की लाइन काफी जर्जर है। इस सबंध में मल्हेरा पावर हाउस को सूचना दी गई थी बावजूद जर्जर तारों को नहीं बदला गया है।
थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


