पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - शाहाबाद (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बबुराही गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी

पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव

शाहाबाद (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बबुराही गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गन्ने के खेत में नीम के पेड़ से एक किशोरी और युवक के शव लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय किशोरी और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा निवासी जोगीपुर नौसारा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों सोमवार शाम करीब छह बजे से घर से लापता थे।

किशोरी के चाचा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी。

Voice of UP

मामले की जांच

जब ग्रामीण खेतों की ओर सुबह करीब छह बजे गए तो पेड़ से दुपट्टे और गमछे के सहारे दोनों के शव लटके देखे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी ने अपने सीने पर एक संदेश भी लिखा था, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आत्महत्या का संकेत

घटनास्थल के साक्ष्य आत्महत्या की ओर कर रहे इशारा: घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला प्रथम दृष्टा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों के शव एक ही पेड़ से अलग-अलग फंदों के सहारे लटके मिले। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस गांव में शव मिले?
बबुराही गांव में शव मिले।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।