ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो छात्रों की मौत

Jan 15, 2026 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में कोहरे के चलते एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दिल्ली और लखनऊ के दो छात्रों की मौत हो गई। तीसरा छात्र गंभीर घायल है और उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो छात्रों की मौत

हरदोई। घने कोहरे के चलते कोतवाली शहर क्षेत्र में सधई बेटा के निकट अमृत सरोवर के पास ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पर सवार दिल्ली व लखनऊ जनपद के दो छात्रों की मौत हो गई ,जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा के निकट अमृत सरोवर के पास गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा सवार बीएससी के छात्र लखनऊ जनपद के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी हर्ष शर्मा, दिल्ली के डी 278/1 ओखला गांव जामिया नगर ओखला साउथ निवासी असद अहमद व बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सहजन गांव निवासी अमर प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने हर्ष शर्मा और असद अहमद को मृत घोषित कर दिया जबकि अमर प्रताप को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक व ई रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।