
हरदोई में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबने से चालक की मौत
संक्षेप: Hardoi News - कल्याणमल (हरदोई) में कोथावां-अतरौली मार्ग पर देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे चालक अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित के परिवार में पत्नी सारिका, 9 वर्षीय बेटी निहारिका और 5 वर्षीय बेटा अभिषेक हैं।
कल्याणमल (हरदोई)। कोथावां-अतरौली मार्ग पर देर रात ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी कोथावां भेजा। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवथाना निवासी अमित सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष खेतीबाड़ी करते थे। वह बुधवार को निजी ट्रैक्टर ट्राली से अपनी धान की फसल बेचने हरदोई मंडी गए थे। देर रात धान बेचकर वापस घर आ रहे थे। तभी कोथावां-अतरौली मार्ग पर जरौआ निवासी लाल सिंह के फार्म हाउस के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई।

इससे ट्रैक्टर चालक अमित सिंह नीचे दब गया। मौके पर ही उसने दम तोड दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर खाईं से चालक को बाहर निकाला। आननफानन सीएचसी कोथावां ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सारिका व एक लड़की निहारिका नौ वर्ष व लड़का अभिषेक पांच वर्ष का है। पत्नी व बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अमित सिंह खेती में बड़ी मेहनत करता था। हादसे से परिवार में गम का माहौल है। इस संबंध में बेनीगंज कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




