Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsTragic Accident Speeding Tractor Hits Bike One Dead and Two Injured Near Anangpur
चचेरे भाई की शेरवानी लेकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

चचेरे भाई की शेरवानी लेकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

संक्षेप:

Hardoi News - पचदेवरा में अनंगपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार गन्ना भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय युवक विशाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक शादी के लिए शेरवानी लेकर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

Nov 25, 2025 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

पचदेवरा। अनंगपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को तेज रफ्तार गन्ना भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हैं। सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। हादसे का शिकार युवक चचेरे भाई की शादी के लिए उसके साथ शेरवानी लेकर लौट रहा था। मंगलवार को ग्राम सुल्तानपुर निवासी 18 वर्षीय विशाल अपने चचेरे भाई सीतेश की शादी के लिए दोस्त शिवम के साथ पाली कस्बे में शेरवानी लेने गए थे। तीनों एक ही बाइक पर थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर बाद शेरवानी लेकर लौटते समय नहर मार्ग पर अनंगपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विशाल उछलकर सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर मौके पर ही कुचल गया। वहीं, सीतेश और शिवम गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को सीतेश की बारात कन्नौज जानी थी पर हादसे ने खुशी का माहौल मातम में बदल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया पर परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर ले जाने से भी रोक दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। विशाल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।