
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, देवर गंभीर
Hardoi News - हरपालपुर में कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां आकांक्षा और उसका दो वर्षीय बेटा सिद्धार्थ की मौत हो गई। बाइक चालक देवर अमित घायल हो गया है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके दो बर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। बाइक चालक देवर घायल हो गया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरवल थाना क्षेत्र के कायस्थनपुरवा गांव निवासी कन्हैया की 26 वर्षीय पत्नी आकांक्षा अपने दो वर्षीय मासूम बेटे सिद्धार्थ के साथ अपने मायके बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला खतराना गई थी। रविवार की सांय तीन बजे अपने देवर अमित की बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी।
तभी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव के पास कटरा बिल्हौर हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आकांक्षा अपने मासूम बेटे के साथ सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया निकलने से मां बेटे का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में बाइक चालक अमित भी घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति कन्हैया दिल्ली में रहकर एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौका पाकर फरार हो गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




