Hardoi News: बावन में हादसे में घायल ग्रामीण ने जान गंवाई
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: युवक का घायल अबस्था में शव पड़ा मिला युवक का घायल अबस्था में शव पड़ा मिला युवक का घायल अबस्था में शव पड़ा मिला युवक का घायल अबस्था में शव पड़ा मिला

Hardoi News: बावन। लोनार थाना क्षेत्र के गांव रसूलापुर मोड़ के पास सोमवार की शाम हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव बावन निवासी विमलेश कुमार सक्सेना का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पत्नी विनीता ने बताया कि वह अपने पति विमलेश के साथ हरदोई गई थी। हरदोई से बाइक से आ रही थी। तभी ततोरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर मेरे पति घायल हो गए। उनको मैं ई-रिक्शा पर लेकर बावन जा रही थी, तभी रास्ते में मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे शव को उतारकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे बावन चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
बताया गया मृतक के दो बेटे हैं। चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।


