Hardoi News: निर्माणाधीन मकान में खेलते समय रस्सी का फंदा गले में कसने से किशोर की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: पाली के खनिकलापुर गांव में एक 12 वर्षीय किशोर आस्तिक की निर्माणाधीन मकान में खेलते समय रस्सी का फंदा गले में कस जाने से मौत हो गई। बहन द्वारा परिवार को सूचना दिए जाने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में आस्तिक ने दम तोड़ दिया। उसके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

Hardoi News: निर्माणाधीन मकान में खेलते समय रस्सी का फंदा गले में कसने से किशोर की मौत

Hardoi News: पाली। पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव में निर्माणाधीन मकान में खेल रहे 12 वर्षीय किशोर की रस्सी का फंदा गले में कस जाने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी रंजन मिश्रा का 12 वर्षीय बेटा आस्तिक सोमवार शाम अपनी छोटी बहन के साथ निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। मकान में निर्माण के दौरान सामान खींचने और लेंटर बांधने के लिए रस्सियां लटक रही थीं। खेलते समय आस्तिक के गले में रस्सी का फंदा फंस गया। इससे वह बेहोश हो गया।छोटी बहन ने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल पीएचसी पाली ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे लखनऊ भेजा गया पर रास्ते में ही आस्तिक ने दम तोड़ दिया। आस्तिक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।