Hardoi News: हरदोई में 25 अगस्त तक भारी वाहनों का डायवर्जन

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई में कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों के चलते भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। चरणबद्ध ट्रैफिक प्रबंधन के तहत 22 अगस्त से 25 अगस्त तक और फिर 27 अगस्त से 28 अगस्त तक विशेष व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Hardoi News: हरदोई में 25 अगस्त तक भारी वाहनों का डायवर्जन

Hardoi News: हरदोई। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जिले में भारी वाहनों के आवागमन पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान में दूसरा चरण 22 अगस्त की शाम छह बजे से शुरू होकर 25 अगस्त की रात 11 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। इसमें 24 अगस्त का अंतिम सोमवार भी शामिल है। इसके बाद श्रावण पूर्णिमा स्नान को लेकर 27 अगस्त सुबह आठ बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक तीसरा चरण लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। पुलिस ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की है。

हेवी व्हीकल प्रतिबंध

जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मेहंदीघाट, बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज, सांडी, सण्डीला, बघौली, पिहानी, शाहाबाद और अन्य प्रमुख मार्गों पर भीड़ के अनुसार यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहन मिलने पर उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने वाहन चालकों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीड़ की स्थिति के अनुसार व्यवस्था में आवश्यक बदलाव भी किया जा सकता है।

वाहनों का आवागमन

किस दिशा के वाहन किस रास्ते जाएंगे

कन्नौज-कानपुर से सीतापुर-लखनऊ: बक्सीपुरवा-बिल्हौर-बांगरमऊ कट-आगरा एक्सप्रेस-वे।

सीतापुर से उन्नाव-कन्नौज-कानपुर: हरदोई बाईपास-एनएच-24-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे।

लखनऊ से उन्नाव-कन्नौज-कानपुर: आगरा एक्सप्रेस-वे-एनएच-27।

लखनऊ से शाहजहांपुर-बरेली: एनएच-24-आगरा एक्सप्रेस-वे-गंगा एक्सप्रेस-वे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कौन से तिथियों तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी?−
डायवर्जन व्यवस्था 22 अगस्त शाम 6 बजे से 25 अगस्त रात 11 बजे तक और फिर 27 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक लागू रहेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: हरदोई में 25 अगस्त तक भारी वाहनों का डायवर्जन