Hardoi News: मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 11 मामलों में 13.85 लाख रुपये का जुर्माना

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अधोमानक खाद्य सामग्री के

मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 11 मामलों में 13.85 लाख रुपये का जुर्माना
मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 11 मामलों में 13.85 लाख रुपये का जुर्माना

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अधोमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दायर वादों में सुनवाई करते हुए 11 अलग अलग मामलों में अभियुक्तों पर कुल 13 लाख 85 हजार का आर्थिक दंड लगाया है।

कार्रवाई के विवरण

सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेड 2 कुमार गुंजन ने बताया विभाग की ओर से मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में महेश गली निवासी सन्नू गुप्ता पर तीन अलग-अलग मामलों में क्रमश: तीन लाख, तीन लाख और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह लाइनपुरवा स्टेट बैंक के पीछे के निवासी रईस खां पर 60 हजार रुपये तथा श्री जी प्रोडक्ट्स नवाबपुर रोड पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। अशरफ टोला संडीला निवासी गुलशन पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सरायथोक पश्चिमी निवासी दिलीप कुमार पर 10 हजार और लक्ष्मण कुमार पर 65 हजार रुपये का दंड लगाया गया। सुमित गुप्ता पर 75 हजार और कुशल गुप्ता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अन्य अभियुक्तों पर दंड

इसके अलावा श्यामू दयाल पुत्र केदार पर 70 हजार, पप्पू पुत्र सुखपाल पर 70 हजार, रामजी गुप्ता पुत्र बाबूराम पर 65 हजार और चांद मियां पुत्र स्व. याकूब अली पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦हरदोई जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ किसने कार्रवाई की?−
हरदोई जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अधोमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 11 मामलों में 13.85 लाख रुपये का जुर्माना