स्नान-दान के साथ जप-तप में लीन दिखे श्रद्धालु
गंगा दशहरा के अवसर पर बिलग्राम के छिबरामऊ राजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजा की। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होकर, श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। सामाजिक संगठनों ने शरबत वितरित किया और भंडारे का आयोजन किया। गर्मी और लू के बीच सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिलग्राम। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को बिलग्राम के छिबरामऊ राजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और दान-पुण्य किया। राजघाट पर आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई श्रद्धालु जप-तप और पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की ओर से लोगों को शरबत वितरित किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
घाट पर पुलिस बल और गोताखोर तैनात रहे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। हालांकि भीषण गर्मी और लू के बीच श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घाट पर छांव और गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण लोग राहत की तलाश करते नजर आए। सुबह चार बजे से लेकर करीब दस बजे तक घाट पर सबसे अधिक भीड़ रही। इसके बाद धीरे-धीरे श्रद्धालु स्नान कर अपने घरों को लौटते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


