मल्लावां में बंद पड़ी राइस मिल से नौ लाख की चोरी

May 06, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - मल्लावां के शाहपुर गंगा में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद राइस मिल से मोटर और अन्य सामान चुरा लिया। मालिक जितेंद्र कुमार सोनी ने पुलिस को सूचना दी है कि चोरों ने शटर काटकर लगभग 9 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वह वहां पहुंचे।

मल्लावां में बंद पड़ी राइस मिल से नौ लाख की चोरी

मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगा में बीती रात अज्ञात चोर बंद बड़े राइस मिल की मोटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मालिक ने पुलिस को सूचना दी है। कस्बे के बड़ी बाजार निवासी जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर शाहपुर गंगा के निकट एक राइस मिल खरीदा था वह बंद पड़ा था। शटर में ताला लगा था । उसमें राइस मिल की बड़ी छोटी मोटर रखी थी। बीती रात्रि चोरों ने शटर काटकर पांच मोटर बड़ी और चार मोटर छोटी सहित अन्य कीमती सामान कीमत लगभग 9 लाख रुपए का सामान चोर चोरी कर ले गए।

शाम पांच बजे वहां पहुंचा और घटना को देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।