दीवार काटकर किसान के घर से नगदी और जेवरात चोरी
Hardoi News - पाली के गांव बहाउद्दीनपुर में चोरों ने एक घर की दीवार काटकर रात में चोरी की। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने सुबह उठने पर देखा कि उनकी कमरे की दीवार कटी हुई है और बक्सा गायब है। बक्से में 10 हजार रुपये, चांदी की पायल और सोने के कुंडल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पाली। कमरे की दीवार काटकर चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव बहाउद्दीनपुर निवासी जितेंद्र सिंह 12 फरवरी की रात में परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार काट कर कमरे में दाखिल हो गए। कमरे में रखा छोटा बक्सा उठा ले गए। जिसमें 10 हजार रुपये, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने के एक जोड़ी कुंडल और कपड़े रखे थे।
शुक्रवार सुबह 6 बजे जागने पर कमरे की दीवार कटी हुई और बक्सा गायब मिला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



