Hardoi News: जल जीवन मिशन की पानी टंकी से 200 मीटर केबल चोरी

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: टड़ियावां गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से चोरों ने लगभग 200 मीटर सोलर केबल चुरा ली। सुरक्षा गार्ड ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की सूचना दी। मामले की जांच जारी है, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Hardoi News: जल जीवन मिशन की पानी टंकी से 200 मीटर केबल चोरी

Hardoi News: टड़ियावां। थानाक्षेत्र के टड़ियावां गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के परिसर से चोर करीब 200 मीटर सोलर केबल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे गार्ड को हुई। टड़ियावां गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। यहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड सुधीर यादव शनिवार सुबह करीब पांच बजे परिसर में पहुंचा। उसने देखा कि सोलर से जुड़ी करीब 10 एमएम की केबल गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। गार्ड ने करीब 200 मीटर केबल चोरी होने की जानकारी देते हुए थाने में तहरीर दी।

टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक इफ्तार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: जल जीवन मिशन की पानी टंकी से 200 मीटर केबल चोरी