Hardoi News: महाविद्यालय से सोलर सिस्टम के चार बड़े बैट्रे चोरी
Hardoi News: हरदोई के स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय से चार बड़े सोलर बैट्री चोरी हो गई हैं। कॉलेज परिसर में बाढ़ राहत कार्य के लिए नावें और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, फिर भी चोर घटना को अंजाम देने में सफल रहे। संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने थाने में शिकायत की, और पुलिस जांच कर रही है।

Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय से शुक्रवार रात चोर सोलर सिस्टम में लगे चार बड़े बैट्रे चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर महाविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने महाविद्यालय परिसर को बाढ़ राहत केंद्र एवं बाढ़ शरणालय केंद्र के रूप में चिन्हित कर रखा है। बाढ़ राहत कार्य के लिए लाई गई नावें और उनके संचालन के लिए नियुक्त नाविक भी परिसर में मौजूद थे। इसके अलावा महाविद्यालय का निजी सुरक्षा कर्मी भी रात में ड्यूटी पर था। इसके बावजूद चोर सोलर सिस्टम के चार बड़े बैट्रे चोरी कर ले गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर महाविद्यालय के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने लोनार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिसर के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।


