ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईपेड़ काट रहे मजदूर की पेड़ के नीचे दबकर मौत

पेड़ काट रहे मजदूर की पेड़ के नीचे दबकर मौत

कटान करा रहा ठेकेदार वहां से हो गया फरारपुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए शुरू की जांचहरदोई,संवाददाता। पेड़ काट रहे मज़दूर की पेड़ गिरने से उसी के...

पेड़ काट रहे मजदूर की पेड़ के नीचे दबकर मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरदोईFri, 11 Nov 2022 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई,संवाददाता। पेड़ काट रहे मज़दूर पर ही पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा होने के बाद वहां कटान करा रहा ठेकेदार भाग गया। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया है। इस सारे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

कोतवाली शहर के कटैइया गांव निवासी छोटे मेहनत मज़दूरी करते हुए अपने परिवार का गुज़र-बसर कर रहा था। गुरुवार को सुरसा थाने के सथरा निवासी ठेकेदार उसे गांव में ही लकड़ी का कटान करने के लिए अपने साथ बुलाकर ले गया था। छोटे वहीं पेड़ काट रहा था। इसी बीच पेड़ गिर पड़ा और छोटे की मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां मौजूद ठेकेदार और उसके कुछ साथी फरार हो गए। गांव के बगल में हुए इस हादसे की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। संजय पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े