सिमौर में होली में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Hardoi News - हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में होली से पहले आगजनी की घटना हुई। कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर होली में आग लगाने का आरोप लगाया, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और फिर से होली की व्यवस्था की, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है।

पिहानी (हरदोई)। हरदोई जिले में पिहानी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सिमौर गांव में समय से पहले होली में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और फिर से होली लगवा दी। सिमौर गांव निवासी देव शर्मा, भगवानदीन, दीपक, महेश, राजू, सुनील, अखिलेश, आदेश आदि ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सागर तालाब के किनारे रखी होली में आग लगा देने का आरोप लगाया। बताया कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और सभी लोग कार्रवाई की मांग करने लगे।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर छोटेलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने फिर से व्यवस्था कराकर होली रखवा दी। हालांकि इस पूरे मामले से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोपित फरार हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



