ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईप्रवासी श्रमिकों के लिए बनेंगे अस्थाई राशन कार्ड

प्रवासी श्रमिकों के लिए बनेंगे अस्थाई राशन कार्ड

ऐसे प्रवासी श्रमिक जो 25 मार्च या उसके बाद अपने घरों में पहुंचे हैं उन्हें जीवन यापन सहायता के लिए अस्थाई राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। राशन कार्ड केवल उन प्रवासी श्रमिकों को ही उपलब्ध करवाए जाएंगे...

प्रवासी श्रमिकों के लिए बनेंगे अस्थाई राशन कार्ड
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSat, 30 May 2020 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐसे प्रवासी श्रमिक जो 25 मार्च या उसके बाद अपने घरों में पहुंचे हैं उन्हें जीवन यापन सहायता के लिए अस्थाई राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। राशन कार्ड केवल उन प्रवासी श्रमिकों को ही उपलब्ध करवाए जाएंगे जो पात्रता श्रेणी में आते हों। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

कस्बा बिलग्राम, सण्डीला, मल्लावां, कोथावां, शाहाबाद, पाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बाहर काम करने वाले संकट के वक्त साथ न मिलने पर घर लौट आए हैं। डीएसओ संजय पांडे ने बताया कि प्रवासी श्रमिक अपना अस्थाई राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव से सम्पर्क करें। ग्राम पंचायत के वैरीफाई करने के साथ ही उनका आवेदन पत्र भरवा दिया जाएगा। उस आवेदन पत्र पर ऐसे प्रवासी श्रमिकों को अस्थाई राशन कार्ड उपलब्ध करवा दिए जाएंगे जो पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करते हों। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में मुखिया के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लगाए जाएंगे। डीएसओ के मुताबिक अब तक दो हजार से अधिक अस्थाई राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। राशन कार्ड बनाने के लिए जनपद में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों से भी प्रवासी श्रमिकों के अभिलेख जुटाए जा रहे हैं। जिले में एक लाख से अधिक प्रवासी आए हैं। इनमें से कुछ स्पेशल ट्रेनों से तो कुछ निजी साधनों से आए हैं। हजारों प्रवासी अभी भी घरों में क्वारंटीन हैं। डीएसओ का दावा है कि अस्थाई राशन कार्ड की सूचना शासन तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद आवंटित राशन सामग्री उन तक पहुंचाई जाएगी। ताकि कोई भी प्रवासी भूख से परेशान न होने पाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें