घर के अंदर खींचकर किशोरी के साथ गैंगरेप
Hardoi News - - छह महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, ननिहाल में रह रही थी - कोर्ट के आदेश के बाद की गई लिखापढ़ी, जांच शुरूहरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गां

हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र में एक गांव में घर लौट रही किशोरी से दो लोगों ने घर में खींचकर गैंगरेप किया। कोर्ट के आदेश पर मामले में करीब छह महीने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामला तीन अप्रैल 2024 की है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी। बताया गया कि तीन अप्रैल को किशोरी गांव के बाहर गई थी। वहां से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के ही अशोक व पुरुषोत्तम ने उसे दबोच लिया और घर के अंदर खींच ले गए। वहां पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उनके चंगुल से छूटने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। तब पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


