Hardoi News: दवा खाने के कुछ देर बाद किशोरी की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: साहिमपुर हर्रैया के गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी गंगाजली की तबीयत दवा खाने के बाद बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी बात को नजरअंदाज किया, जबकि वह लंबे समय से बुखार से पीड़ित थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi News: दवा खाने के कुछ देर बाद किशोरी की मौत

Hardoi News: मल्लावां। साहिमपुर हर्रैया गांव में सोमवार रात दवा खाने के कुछ देर बाद बीमार किशोरी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साहिमपुर हर्रैया निवासी मंसाराम की 14 वर्षीय बेटी गंगाजली कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक वह काफी दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज मुर्तजा कुल्लीपुर गांव के एक डॉक्टर से चल रहा था। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर ने इलाज को लेकर उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। मृतका के चाचा कन्हैया ने बताया कि सोमवार रात गंगाजली दवा लेकर घर आई थी।

दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: दवा खाने के कुछ देर बाद किशोरी की मौत