खिड़की तोड़कर बर्तन चोरी करते नाबालिग को पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - कस्बे के मुंशीगंज क्षेत्र में एक नाबालिग को बंद पड़े घर की खिड़की तोड़ते समय पकड़ लिया गया। पड़ोसी की सूचना पर नीरज मौके पर पहुंचे और नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

खिड़की तोड़कर बर्तन चोरी करते नाबालिग को पकड़ा

सांडी, संवाददाता। कस्बे के मुंशीगंज क्षेत्र में बंद पड़े घर की खिड़की तोड़कर चोरी कर रहे एक नाबालिग को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बरामद सामान के साथ आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पीड़ित नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता का एक मकान मोहल्ला औलादगंज में है, जो अक्सर बंद रहता है। शनिवार रात पड़ोसी रमेश ने फोन कर घर से बर्तन फेंके जाने की आवाज सुनाई देने की सूचना दी। सूचना पर जब नीरज मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान की ऊपरी खिड़की टूटी हुई थी।

इसी दौरान एक नाबालिग युवक खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घर के पीछे से चोरी कर फेंके गए स्टील के बर्तन, जिनमें एक कढ़ाई, दो भगौने, दस चम्मच, एक तसला, दो प्लेट और तीन थालियां बरामद हुईं। कस्बा इंचार्ज शुभम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।