
आठ कक्षाएं, तीन शिक्षक, दो बीएलओ ड्यूटी पर
Hardoi News - बिलग्राम में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की स्थिति खराब है। बीएलओ ड्यूटी और अन्य कामों में व्यस्तता के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बैफरिया के संविलियन विद्यालय में केवल दो शिक्षक और शिक्षामित्र हैं, जिससे कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि काम का बोझ अत्यधिक है।
बिलग्राम। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का इन दोनों बुरा हाल है। बीएलओ ड्यूटी,एस आई आर में सब बिजी है। काम इतना ज्यादा हो गया है । सभी लगे हुए हैं तब भी पूरा नहीं हो रहा है। शिक्षकों का कहना है महीने भर से पढ़ाई लगभग बिखर गई है। बात बिलग्राम के संविलियन विद्यालय बैफरिया की करते हैं यहाँ जानकारी के मुताबिक यहां पर कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 के बच्चे पढ़ते हैं। 8 क्लास संचालित हैं बताया गया कि दो शिक्षक और शिक्षामित्र के सहारे पूरा स्कूल चल रहा है। ऐसी स्थिति में दो शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगा दी गई है ।

बताया गया सभी शिक्षक लगभग काम मे लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में पढ़ाई कैसे हो पा रही है यह सोचने वाली बात है। स्कूल के शिक्षक प्रियंका दीक्षित और राहुल शाक्य का कहना है की बहुत मेहनत के बाद स्कूल संभालना मुश्किल हो रहा है कमोबेश यही हाल तमाम स्कूलों का है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


