Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsTeacher Punishes Student with 200 Squats Leading to Hospitalization Outrage in Sandila
शिक्षिका ने कराई 200 उठक बैठक, छात्र की हालत बिगड़ी तबियत

शिक्षिका ने कराई 200 उठक बैठक, छात्र की हालत बिगड़ी तबियत

संक्षेप: Hardoi News - संडीला के एक स्कूल में एक शिक्षिका ने नाराज होकर कक्षा सात के छात्र को 200 उठक-बैठक करने की सजा दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को हटा दिया है और छात्र के इलाज का खर्च उठाने का वादा किया है।

Wed, 12 Nov 2025 05:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

संडीला। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला नगर के एक स्कूल से सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने किसी बात से नाराज होकर छात्र को 200 उठक-बैठक करा दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने शिकायत थाना पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुंबाबाग निवासी विकास तिवारी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा सात का छात्र है। शनिवार को स्कूल की एक शिक्षिका ने किसी बात पर नाराज होकर छात्र को उठक-बैठक लगाने की सजा दे दी। परिजनों के अनुसार, इतनी बड़ी सजा के कारण छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर पहुंचकर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पिता का कहना है कि इस अमानवीय सजा से मेरे बेटे की हालत गंभीर हो गई है। स्कूल प्रबंधन को इलाज का खर्च उठाना चाहिए। घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत निगम ने बताया कि घटना में लिप्त शिक्षिका को हटा दिया गया है। मैनेजमेंट कमेटी छात्र के इलाज की जिम्मेदारी ले रही है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।