संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Hardoi News - गांव गिरधरपुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने कहा कि दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Nov 16, 2025 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

फोटो 20 पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में मौके पर लगी भीड़, जांच करती पुलिस टीम। पचदेवरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जुझारपुर मजरा गिरधरपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पाली थाना क्षेत्र के घुरहाइया गांव निवासी मृतका के पिता रामसेवक ने का कहना है कि एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने अपनी पुत्री रूपांशी की शादी दिनेश से की थी। जिसके बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग कर रूपांशी को प्रताड़ित करते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर रूपांशी को मारपीट कर उसकी हत्या की गई। बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण् महिला ने फांसी लगाकर दी जान बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरसेनामऊ में शनिवार पूजा ने घर के कमरे में लगे कुंडे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि परिवार में कुछ समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। करीब एक सप्ताह पहले ही पूजा मायके से ससुराल वापस आई थी। घटना के समय उसका पति हाथ में चोट लगने के कारण दवा लेने हरदोई गया हुआ था। रात में जब पूजा को फांसी पर लटका देखा तो उसके ससुर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।