खेत में बनी झोपड़ी में मिला अधजला शव
Hardoi News - बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया गांव में एक अधजला पुरुष का शव खेत में झोपड़ी में मिला। छोटेलाल ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से रात में खेत पर नहीं रुकता था। घटना की जानकारी पर पुलिस और...

बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रताप नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बरगदिया गांव से 200 मीटर दूर खेत पर रखी झोपड़ी में बुधवार को एक अधजला पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी हरियावां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। बरगदिया गांव निवासी छोटेलाल का गांव से 200 मीटर दूर खेत है। इसमें रवि की फसल खड़ी है। फसल की रखवाली करने के लिए छोटेलाल ने एक झोपड़ी बना रखी है। छोटेलाल ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से सिर्फ दिन में ही खेत पर जाता है पर रात में नहीं रुकता। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रोज की तरह छोटे लाल खेत पर पहुंचा तो वहां पर झोपड़ी जली देखी। उसी में एक पुरुष का अधजला पड़ा था। घटना की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बेनीगंज कोतवाल अशोक सिंह और हरियावां सीओ संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं, फील्ड यूनिट की टीम में मौके पर पहुंची। पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। शव जला होने से पहचान नहीं हो सकी है। हरियांवा सीओ का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


