Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsSukhata Festival Celebrates Culture and River Conservation in Hardoi District
‘नदी को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा’

‘नदी को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा’

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई,संवाददाता। हरदोई जिले में बावन ब्लॉक क्षेत्र में लोनार गांव के पशुपतिनाथ मंदिर पर

Nov 20, 2025 08:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई,संवाददाता। हरदोई जिले में बावन ब्लॉक क्षेत्र में लोनार गांव के पशुपतिनाथ मंदिर पर सुखेता उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमेंसंगीत, नृत्य, ज्ञान, संस्कृति और संवाद से लोगों और नदियों के बीच गहरे संबंध को दिखाया गया। शुभारंभ बावन ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह और डीसीएम श्रीराम चीनी मिल रूपापुर के इकाई प्रमुख संजीव तोमर ने किया। विभिन्न गतिविधियों से जनता को अपनी विरासत और नदियों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। ‘सुखेता गीत’ और पारंपरिक लोक नृत्य से नदियों के जीवन और नदियों पर हमारे जीवन के आश्रित होने को बखूबी चित्रित किया गय्बावन ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा तय करती है। संजीव तोमर ने कहा कि समय के साथ- साथ नदी की स्थिति कमजोर होती गई। कई जगह इसे नाला कहा जाने लगा। कचरा डाला जाने लगा। आज स्थिति बदलने की जरूरत है। यह बदलाव हम सबकी जिम्मेदारी है। सुखेता नदी को निर्मल अविरल व स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान अपूर्व द्विवेदी, नवीन सिंह बघेल, मोहन सिंह, पानी संस्थान से प्रोग्राम मैनेजर आकाश पटेल, सिविल इंजीनियर विकास पटेल, अनुज कुमार, पंकज पटेल, गंगा प्रसाद, अभय सिंह, चन्द्रभूषण तिवारी पर्यावरण, ग्राम प्रधान लोनार, सुहेड़ी, औघतपुर, मस्तीपुर, पशुपतिनाथ मंदिर के महंत के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।