तबीयत खराब होने युवक की मौत, भाई ने कराया पोस्टमार्टम

Mar 10, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - तबियत खराब होने युवक की मौत, भाई ने कराया पोस्टमार्टमतबियत खराब होने युवक की मौत, भाई ने कराया पोस्टमार्टमतबियत खराब होने युवक की मौत, भाई ने कराया पो

तबीयत खराब होने युवक की मौत, भाई ने कराया पोस्टमार्टम

माधौगंज, संवाददाता।थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर ज्योली निवासी सुभाष (42) की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। गांव के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक कैलाश, हरीराम, रतीराम, रमानरेश पांच भाइयों में तीसरे नम्बर का अविवाहित है। वह कानपुर में रहकर प्लम्बर का काम करके गुजारा करता था। उसकी माता-पिता भैयालाल कई वर्ष पहले गुजर चुके हैं। भाई भी देहरादून व कानपुर में काम करके परिवार चलाते हैं।

सभी तीज त्योहार पर ही गांव आते-जाते हैं। युवक होली के मौके पर गांव में रह रहीं बुआ सुशीला के घर आया था। बुआ का लड़का सर्वेश और युवक घर पर ही थे कि अचानक तबियत खराब हो गई। लोगों के समझ आया कि नशे में होगा पर नाजुक हालत देखकर उसे इलाज के लिए ले जाया गया। मृतक के भाइयों को सूचना हुई तो मंगलवार सुबह मौके पर आकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाइयों ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करा रहे हैं। घटना के बाद परिवारजन दु:खी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।