शारदा नहर माइनर कटने से 100 बीघा फसलें जलमग्न

Mar 02, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई के टोंडरपुर में सलेमपुर पुलिया के पास शारदा नहर माइनर अचानक कट गया, जिससे खेतों में पानी भर गया। अधिकारियों ने जेसीबी से माइनर की मरम्मत की। किसानों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। नहरों में कटान की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

शारदा नहर माइनर कटने से 100 बीघा फसलें जलमग्न

हरदोई। शाहाबाद तहसील के टोंडरपुर के निकट सलेमपुर पुलिया पर अचानक शारदा नहर माइनर कट गया। माइनर कटने से तेज धार के साथ माइनर से पानी निकलने लगा जिसने खेतों में खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। नहर कटने की सूचना जब तक विभाग को पहुंची सौ बीघा से अधिक खेत पानी से भर गए। अधिशासी अभियंता शारदा नहर अजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से कटी नहर माइनर की मरम्मत की गई। आशंका जताते हुए बताया कि लोग खेतों में पानी लगाने के लिए नहर माइनर काट देते हैं।

इसके कारण माइनर कमजोर हो जाती हैं और उनसे पानी रिसने लगता है। वहीं किसानों ने बताया नहर पटरी से निकली सिल्ट को उठाने का ठेका लेने वाले ठेकेदार मनमाने तरीके से सिल्ट उठा रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर नहर के अंदर भी पोकलैंड व जेसीबी चलाई गई थीं। उनकी मनमानी से ही माइनर और कुलाबे कट रहे हैं। नहर माइनर कटने से प्रभावित किसान शाहाबुद्दीन, आसिफ, मजहर, शिवराम शुक्ला, रामभजन, प्रेम प्रकाश, उदय प्रकाश, जानकी, रामगोपाल, जयकरन, मनोज मिश्रा, श्याम प्रकाश ने ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई एवं किसानों को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए। ताकि पटरी कटने के लिए जिम्मेदार चिह्नित किए जा सकें। ----- पहले भी नहरों में हो चुका कटान नहरों से जलापूर्ति शुरू होते ही कटान की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इससे नहर पटरी के आसपास के खेत मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की देखरेख में लापरवाही हो रही है। राजनीतिक दलों से जुड़े लोग नहर से निकली सिल्ट उठाने का ठेका लेते हैं। राजनीतिक संरक्षण होने के कारण वे मनमाने तरीके से काम करते हैं। इससे पटरी की मजबूती पर असर पड़ता है। जब पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाता है तो खांदी कट जाती है। भाजपा सांसद

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।