सामाजिक विषय पर आधारित शिक्षकों का प्रशिक्षण डायट में सम्पन्न

Feb 07, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का सामाजिक विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एनसीएफ-एसई 2023 के दृष्टिकोण से शिक्षण पर ध्यान दिया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

सामाजिक विषय पर आधारित शिक्षकों का प्रशिक्षण डायट में सम्पन्न

हरदोई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य रमेन्द्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का सामाजिक विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत 19 जनवरी से की गई थी, जो विभिन्न चरणों में बैचवार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैचवार प्रशिक्षण के अंतर्गत नोडल डायट प्रवक्ता सौरभ मौर्य एवं डायट प्रवक्ता पीताम्बर चौरसिया के साथ संदर्भदाता अभिषेक मिश्र, अभय यादव, इरशाद सिद्दीकी, अशोक कुमार और दिव्या अवस्थी ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा एनसीएफ-एसई 2023 के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक विज्ञान शिक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग, नवाचारी गतिविधियां, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, व्यवसायिक कौशल तथा सामाजिक विज्ञान में आकलन पर समझ विकसित कराई गई।

नोडल प्रवक्ता सौरभ कुमार ने कहा कि सामाजिक विषय सीधे जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को बच्चों के बीच प्रयोग में लाना जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।