अस्थाई पोल लगाकर बिजली सप्लाई होगी

Jan 28, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में 84 कोसी परिक्रमा को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बिजली, सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बिना एसडीएम की अनुमति किसी भंडारे का आयोजन नहीं होगा। पुलिस बल की तैनाती और हेल्पलाइन नंबर के बैनर लगाने का भी निर्णय लिया गया।

अस्थाई पोल लगाकर बिजली सप्लाई होगी

हरदोई। सीतापुर से शुरू होकर हरदोई के चार पड़ावों पर ठहरने वाली 84 कोसी परिक्रमा को सकुशल कराने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। पड़ावों में बिजली व्यवस्था को जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। कहा कि पड़ावों पर एवं परिक्रमा मार्ग पर अस्थाई पोल लगवाकर सुरक्षित बिजली सप्लाई कराएं। सफाई के संबंध में संबंधित नगर निकाय के ईओ को निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग और पड़ावों पर पांच-पांच किमी की परिधि में ऑटो मोबाइल सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक पड़ाव पर पेयजल एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पड़ावों पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण हेतु शिविर लगवायें। उन्होने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर बिना एसडीएम की अनुमति किसी भण्डारे आदि का आयोजन नहीं किया जायेगा। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि परिक्रमा मार्ग एवं पड़ावों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करायें। लोगों एवं श्रद्वालुओं की जानकारी हेतु संबंधित विभागों के हेल्प लाइन नम्बर के बैनर लगवायें। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी चौरासी कोसी परिक्रमा सकुशल सम्पन्न कराये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी संबंधित विभाग के अधिकारी तथा पड़ावों के महंत आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।