Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsSuccessful Knee Surgery Using Arthroscopy at Hardoi Medical College
हरदोई मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से हुआ गरीब युवा का पहला ऑपरेशन

हरदोई मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से हुआ गरीब युवा का पहला ऑपरेशन

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अर्थो विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार दूरबीन

Thu, 4 Dec 2025 09:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अर्थो विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार दूरबीन विधि के माध्यम से घुटने का सफल ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन करीब दो घंटे में हुआ। सुरसा थाना क्षेत्र के सथरी गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र यतेंद्र आर्मी की तैयारी कर रहा था। जिसके चलते रोजाना दौड़ भाग व फिजिकल तैयारी कर रहा था। इसी दौरान यतेंद्र के बाएं पैर के घुटने में चोट लग गई। जिसकी वजह से यतेंद्र को उठने और बैठने में पिछले तीन माह से काफी दर्द हो रहा था। भाई जितेंद्र ने बताया कि यतेंद्र का इलाज करने के लिए कानपुर के मेडिकल कॉलेज हैलेट पहुंचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां पर डॉक्टरों ने देखकर परामर्श दिया और जांच करवाई, लेकिन वहां पर भी खर्च अधिक आ रहा था। जिसके चलते परिजनों ने मायूस होकर वहां से वापस चले आए। उसके बाद कन्नौज जनपद के तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां पर भी ऑपरेशन करवाने में असमर्थ रहे। इसके बाद रामकिशोर अपने बेटे यतेंद्र को लेकर हड्डी विभाग के सर्जन डॉ सुरेंद्र गहलोत के पास पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के तहत मेडिकल कॉलेज में अर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ब्रह्म प्रकाश, अभिषेक वर्मा, डॉ मोहनीश, नर्सिंग स्टाफ कर्मी ओटी टेक्नीशियन रोहित सिंह पुनीत एमपीडब्ल्यू जावेद आदि की टीम के साथ बुधवार की देर शाम को सफल दूरबीन विधि के द्वारा ऑपरेशन किया। सफल ऑपरेशन होने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।