परीक्षा में सफलता का अचूक मंत्र है रिवीजन: अनिरुद्ध

Feb 11, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - संडीला में आयोजित विदाई समारोह में ईओ नगर पालिका अनिरुद्ध कुमार पटेल ने छात्रों को सफलता का मंत्र 'रिवीजन' बताया। उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य और कैरियर के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक प्रेम बाबा ने अच्छे संस्कारों का महत्व बताया, जबकि प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला ने माता-पिता और गुरु के आशीर्वाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

परीक्षा में सफलता का अचूक मंत्र है रिवीजन: अनिरुद्ध

संडीला। लक्ष्य को सामने रखकर मेहनत करने से निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होती है। यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता का अचूक मंत्र रिवीजन है। यह बात नगर के पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि ईओ नगर पालिका अनिरुद्ध कुमार पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कैरियर के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक प्रेम बाबा ने छात्रों को समाज में अच्छे संस्कार के साथ जीवन जीने की बात कही। प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला ने कहा कि एक श्रेष्ठ गुरु जीवनभर अपने शिष्य के लिए मंगलकामनाएं करता है।

उन्होंने कहा कि जो छात्र माता-पिता व गुरु का आशीर्वाद लेकर अपने कैरियर की ओर आगे बढ़ते हैं। वह निश्चित ही सफलता प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर आदित्य सिंह, किरन यादव, अमित कुमार मौर्य, घनश्याम सिंह छात्र मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।