Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsStudent Engagement in Crop Residue Management Program at Hardoi School

फसल अवशेष प्रबंधन योजना की जानकारी दी

Hardoi News - हरदोई के कृषि विज्ञान केन्द्र ने सकतपुर गाँव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। वैज्ञानिक डॉ. प्रिया वशिष्ठ ने फसल अवशेषों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईWed, 11 Dec 2024 06:18 PM
share Share
Follow Us on

हरदोई। कृषि विज्ञान केन्द्र ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गाँव सकतपुर विकास खंड बावन में फसल अवशेष प्रबंधन योजना मोबिलाइजेशन ऑफ स्टूडेन्ट कार्यक्रम हुआ। फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। नोडल अधिकारी वैज्ञानिक डॉ. प्रिया वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रश्नोतरी, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. ए.के. तिवारी जी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फसल अवशेष कम्पोष्ट खाद बनाने में सहायक है। मृदा की भौतिक रासायनिक एवं जैविक क्रियाओं में लाभदायक है। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सेजल राठौर एवं सारिका सिंह, द्वितीय महिमा तथा तृतीय पूर्णिमा सिंह को पुरस्कृत किया गया। सिद्धार्थ कुमार, के.के. दीक्षित, मनीष चन्देल, सौरभ सिंह तथा शिक्षिकाए अर्चना तिवारी, वन्दना त्रिवेदी, बबिता ने हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें