सुरसा में जहर खाने से छात्रा की मौत
फरीदापुर गांव में एक छात्रा ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नेहा शर्मा, जो हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, पिछले कुछ समय से गुमसुम थी। परिवार में शोक की लहर है।

सुरसा। फरीदापुर गांव में मंगलवार शाम एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फरीदापुर निवासी रामशंकर की सबसे छोटी बेटी नेहा शर्मा ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से गुमसुम रह रही थी। मंगलवार शाम अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। नेहा की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि रामशंकर के दो बेटे और तीन बेटियों में नेहा सबसे छोटी थी। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


