Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsStrict Action Against Stubble Burning in Hardoi District Amid Rising Incidents
नहीं रुक रही पराली जलाने की घटनाएं, उप कृषि निदेशक को नोटिस

नहीं रुक रही पराली जलाने की घटनाएं, उप कृषि निदेशक को नोटिस

संक्षेप: Hardoi News - रदोई। जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खेतों में पराली जलाने के मा

Tue, 4 Nov 2025 10:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता। जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खेतों में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उप कृषि निदेशक हरदोई को नोटिस जारी किया है। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि अब तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पराली जलाने की 13 घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि कृषि विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा पराली जलाने से रोकने की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। निगरानी टीमों की निष्क्रियता और फील्ड स्तर पर कार्रवाई न होने के कारण प्रदूषण नियंत्रण अभियान कमजोर पड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि शासन द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन उपकरणों के उपयोग और वैकल्पिक उपायों के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि पराली जलाना वायु प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को भी नष्ट करता है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा ठोस कार्यवाही न करने से शासन की मंशा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। उपकृषि निदेशक सतीश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। किसानों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है।