Hardoi News: 30 से अधिक बैंकर्स को सभागार से बाहर जाने से रोका

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन30 से अधिक बैंकर्स को सभागार से बाहर जाने से रोका30 से अधिक बैंकर्स को सभागार से बाहर जाने से

Hardoi News: 30 से अधिक बैंकर्स को सभागार से बाहर जाने से रोका

Hardoi News: हरदोई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने लक्ष्य के मुकाबले बेहद खराब प्रगति होने पर 30 से अधिक बैंक शाखाओं के अधिकारियों को गुरुवार रात नौ बजे तक विकास भवन के विवेकानंद सभागार में ही काम पूरा करने के लिए रोके रखा गया। जिलाधिकारी अनुनय झा के कड़े निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद को इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कुल 2,900 युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य आवंटित किया गया था।

लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक माह 290 युवाओं का चयन कर उन्हें ऋण वितरित किया जाना अनिवार्य था। बैंकर्स की शिथिलता के चलते इस महीने निर्धारित 290 के मुकाबले मात्र 28 युवाओं का ही चयन हो सका। बताया कि गुरुवार को इस योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए विवेकानंद सभागार में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। मासिक लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिया कि जब तक बैंक अधिकारी प्रगति रिपोर्ट में सुधार नहीं करते, उन्हें सभागार से बाहर नहीं जाने दिया जाए। देर शाम तक सभी बैंक अधिकारी सभागार के भीतर ही मौजूद रहे। बाहर से मुख्य द्वार पर ताला लटका दिया गया।प्रशासन ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। युवाओं के भविष्य और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी न लाने वाले बैंकों के खिलाफ आगे भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अनुनय झा का कहना है कि काम पूरा करने के लिए बैंकर्स को रात नौ बजे तक रोका गया है। अधूरे काम को मौके पर ही पूरा करने को कहा गया है। गेट पर ताला नहीं बंद कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: 30 से अधिक बैंकर्स को सभागार से बाहर जाने से रोका