
सुअर पालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी, किसानों की फसल बर्बाद
Hardoi News - मल्लावां, संवाददाता। कस्बे में सूअर पालकों की लापरवाही के चलते आवारा सुअर सड़कों और खेतों में खुलेआम घूम रहे हैं। इससे आमजन और किसान परेशान हैं। ये गं
मल्लावां। कस्बे में सूअर पालकों की लापरवाही के चलते आवारा सुअर सड़कों और खेतों में खुलेआम घूम रहे हैं। इससे आमजन और किसान परेशान हैं। ये गंदे जानवर न केवल खेतों में खड़ी हरी-भरी फसलों को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर गंदगी भी फैला रहे हैं। नगर के मोहल्ला भगवंत नगर, गंगारामपुर, श्यामपुर, कटरा और सुभाष पार्क क्षेत्रों में सुअरों का आतंक बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार पालकों से शिकायत की गई, लेकिन वे बात सुनने के बजाय झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई, पर कुछ दिन बाद वही हालात फिर सामने आने लगते हैं।

किसान अतुल कुमार, दिनेश कुशवाहा, अनिल कुमार और लालता ने बताया कि सु्अरों के कारण फसल को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने नगर पालिका परिषद से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष पति रियाज ने बताया कि सुअर पालकों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अब मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सुअर पालक अपने जानवरों को खुले छोड़ते हैं, तो उन्हें साथ रखना होगा। ताकि किसी की फसल या संपत्ति को नुकसान न पहुंचे। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




