ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईजमीनी विवाद में जमकर चले पत्थर, आठ घायल

जमीनी विवाद में जमकर चले पत्थर, आठ घायल

अतरौली। ग्राम पितौली में हरिगोविन्द पांडेय व देवेन्द्र सिंह के बीच पांच वर्षो से...

जमीनी विवाद में जमकर चले पत्थर, आठ घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 12 Jul 2022 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

अतरौली। ग्राम पितौली में हरिगोविन्द पांडेय व देवेन्द्र सिंह के बीच पांच वर्षो से गली की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। प्रथम पक्ष से देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर में छत पर जाने के लिए जीना बना रहा था। तभी पड़ोसी हरिगोविन्द पांडेय, रामगोपाल, विनीत, राहुल, मोनू, भारती पांडेय, माया, दिलिप, विवेक, विशाल, ज्योति पांडेय आदि ने ईंट पत्थर चलाने लगे और घर में घुसकर पीटा। दूसरे पक्ष से हरिगोविन्द पांडेय ने बताया कि गली की भूमि पर देवेन्द्र सिंह दिवाल बनाकर कब्जा कर रहे थे। जब मना किया तो मनीष सिंह, उमेश, गौरव, देवेन्द्र सिंह, हरिनाथ, ओमप्रकाश सिंह, ऊषा, ज्योति, रेनू सिंह ईंट पत्थर चलाने लगे और डंडों से पीटा। प्रथम पक्ष से जयपाल सिंह, देवेन्द्र, रेनू सिंह, ऊषा सिंह, ऊषा देवी घायल हुई। दूसरे पक्ष से रामगोविन्द पांडेय, राहुल पांडेय, हरिगोविंद पांडेय घायल हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया दोनों पक्षों की तहीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें