कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Mar 15, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता।लोनार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर

कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

हरदोई, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेवादा गांव निवासी विवेक (28) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले रोली देवी से हुई थी और दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया गया है कि विवेक शनिवार शाम सिमरिया गांव में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नवादा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।