होली को लेकर सभी 1293 ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान शुरू

Mar 02, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में होली को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी 1293 ग्राम पंचायतों में अभियान का आगाज किया। 4 मार्च तक विशेष स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा, जिसमें साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

होली को लेकर सभी 1293 ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान शुरू

हरदोई। होली को हर्ष उल्लास के साथ ही स्वच्छता के साथ मनाया जाए इसके लिए विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश हैं। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज करते हुए सभी 1293 ग्राम पंचायतों में अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई के निर्देश हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया, चार मार्च तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। होली को देखते हुए जनपद के सभी 13 निकायों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश हैं। अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।