ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईबूथों पर पहुंच कर वोट बनवाएंगे सपा कार्यकर्ता

बूथों पर पहुंच कर वोट बनवाएंगे सपा कार्यकर्ता

सपा कार्यकर्ता बूथों पर पहुंच कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर पूरी तरह से नजर रखेगा। पदाधिकारी और बूथ अभिकर्ता बीएलओ के पास उपलब्ध निर्वाचन नामावली का गहनता से निरीक्षण करेगा साथ ही नामावली में दर्ज...

बूथों पर पहुंच कर वोट बनवाएंगे सपा कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईWed, 13 Jun 2018 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा कार्यकर्ता बूथों पर पहुंच कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर पूरी तरह से नजर रखेगा। पदाधिकारी और बूथ अभिकर्ता बीएलओ के पास उपलब्ध निर्वाचन नामावली का गहनता से निरीक्षण करेगा साथ ही नामावली में दर्ज होने से छूटे नामों को शामिल करवाएगा। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने मासिक बैठक में निर्देश जारी किए।

सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने एक ज नवरी 2019 को 18 साल पूरे कर रहे युवाओं के वोट बनवाने के दिए। उन मतदेय स्थलों की रिपोर्ट भी देने को कहा जो आबादी क्षेत्र से दूर बसे हुए हैं। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व विधायक बाबू खां ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने और पार्टी का काम करने को कहा। बैठक में पूर्व विधायक राजेश्वरी, प्रत्याशी रहे सुभाष पाल, संतराम यादव, संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, गीता सिंह, नगमा रिजवी, रामज्ञान गप्ता, अब्दुल जब्बार आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें