ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईप्रमुख पद के चुनाव में सपा ने भी खोले पत्ते

प्रमुख पद के चुनाव में सपा ने भी खोले पत्ते

नौ मार्च को होने वाले प्रमुख पद के चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। सत्ता की धार को कुंद करने के लिए विपक्ष ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। सपा जिलाध्यक्ष ने अहिरोरी और बावन...

प्रमुख पद के चुनाव में सपा ने भी खोले पत्ते
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 06 Mar 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नौ मार्च को होने वाले प्रमुख पद के चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। सत्ता की धार को कुंद करने के लिए विपक्ष ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। सपा जिलाध्यक्ष ने अहिरोरी और बावन ब्लॉक में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए अन्य ब्लॉकों में भी प्रत्याशी उतारने के संकेत दिए हैं।

बावन में सहिजना निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह के पुत्र सर्वेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। सर्वेंद्र सिंह चुनाव में भाजपा के समीर सिंह से लोहा लेंगे। अहिरोरी में सपा ने सत्यवती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। सत्यवती राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के करीबी धर्मवीर सिंह पन्ने सिंह खेमे की प्रत्याशी बताई जा रही हैं। वहीं भाजपा ने अहिरोरी से शिवरतन लाल वर्मा का नाम प्रस्तावित किया है। बिलग्राम में भाजपा ने प्रथ्वीराज सिंह पर दांव लगाया है तो सपा अब तक बिलग्राम ब्लॉक में प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन नहीं कर पाई है। सबसे करीबी चुनाव होने की उम्मीद टोडरपुर ब्लॉक से है। भाजपा ने शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी के करीबी टोडरपुर निवासी रामबाबू त्रिवेदी को पार्टी का चेहरा बनाया है तो भाजपा से ही दावेदारी पेश कर रहे राकेश अवस्थी और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख उदयवीर सिंह ने भी नामांकन पत्र खरीद कर चुनाव को दिलचस्प कर दिया है। हालांकि टोडरपुर ब्लॉक के चुनाव में बसपा के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू का हस्तक्षेप भी कोई नया गुल खिला सकता है। टड़ियावां में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन रही है। यहां अब तक भाजपा से घोषित व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह समर्थित प्रत्याशी ऊदन ने ही नामांकन पत्र खरीदा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें