Hardoi News: सपा नेता ने शहर की सड़कों पर धान रोप कर जताया विरोध
Hardoi News: हरदोई में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता ने नगर की बुरी सड़कों और जलभराव के खिलाफ अनोखा विरोध करते हुए नघेटा रोड पर धान की रोपाई की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं और नगर की सड़कों की हालत गंभीर है। यदि जलनिकासी और सड़क मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ेगा।
Hardoi News: हरदोई। नगर की बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता ने नघेटा रोड पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि जरा सी बारिश में पूरा नगर तालाब में बदल जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान करने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि नगर की अधिकांश सड़कें जलभराव के कारण टूट चुकी हैं और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। नघेटा रोड के अलावा मेडिकल कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और बाल विद्या भवन जाने वाले मार्गों की हालत भी बेहद खराब है।
मन्ना पुरवा के निकट लखनऊ मार्ग और बिलग्राम चुंगी मार्ग पर भी पानी भरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल निकासी के लिए आए बजट को भ्रष्ट तंत्र ने डकार लिया, जिसके चलते जनता को हर साल इसी समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, मरीज, व्यापारी और आम नागरिक सभी परेशान हैं। बारिश के बाद कीचड़ और गंदे पानी से सड़कें चलने लायक नहीं बचतीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान रामज्ञान गुप्ता ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द जलनिकासी और सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


