Hardoi News: सांप के डसने से बिगड़ी युवक की हालत, 20 एंटीवेनम के बाद बची जान
Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के टीकार गांव में मंगलवार को किराना दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने प

Hardoi News: हरदोई। टीकार गांव में मंगलवार को किराना दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी हरपालपुर ले गए। वहां 10 एंटीवेनम देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। तब मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 10 और एंटीवेनम देने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उसके भाई ने उसे जगाते रहने के लिए सैकड़ों बार गाल थपथपाया। टीकार गांव निवासी रवींद्र प्रताप सिंह के 35 वर्षीय बेटा अभय सिंह घर से करीब 100 मीटर दूर किराना की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद करने से पहले वह काउंटर के नीचे से झाड़ू निकाल रहा था।
तभी सांप ने डस लिया। सांप दुकान के बाहर नाली में चला गया। इससे उसकी प्रजाति की पहचान नहीं हो सकी। अभय की हालत बिगड़ने लगी और उसे बेहोशी आने लगी। पिता और दोनों भाई उसे सीएचसी हरपालपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शाबान अहमद की टीम ने उपचार शुरू किया। करीब तीन घंटे के उपचार और निगरानी के बाद अभय की हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल वह खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


