तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में छह लोग घायल, पांच रेफर
Hardoi News - शाहाबाद, संवाददाता। मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम झोथूपुर के पास हुआ

शाहाबाद। दो बाइकों की मंगलवार को आमने-सामने टक्कर में छह युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम झोथूपुर के पास हुआ। घायलों में से पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिपरिया निवासी प्रवीण (25), सेहरामऊ निवासी श्यामपाल (18), शीलू (21), गुन्नौर संभल निवासी अनुज (24), ग्राम बीरमपुर निवासी पुनीत (20) और मुकेश (24) अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने सेहरामऊ निवासी शीलू को छोड़कर अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइकों से इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। होली पर्व के अवसर पर अधिक रफ्तार के कारण इस तरह के हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



