Hardoi News: सदर विधानसभा में 901 लाख रुपये से बनेंगी छह सड़कें
Hardoi News: मुख्यमंत्री ग्राम योजनांतर्गत हरदोई में ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के लिए छह सड़कों का चयन किया गया है। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की पहल से 901.71 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी और लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी।

Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम योजनांतर्गत ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण, पुनर्निर्माण, मिसिंग लिंक के निर्माण के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों को चयनित किया गया है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल की पैरवी से ऐसा हुआ है। आने वाले समय में राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। प्रदेश शासन ने 901.71 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति इन मार्गों को बनाने के लिए दी है। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 299.78 लाख की धनराशि अवमुक्त किए जाने को हरी झंडी दी है। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि रामापुर रहेरिया से करौंदी सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य, मवैया से बसोहा सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य, नयागांव बरखेड़ा मार्ग से सोहा सम्पर्क मार्ग, दुलारेपुर से बघौरामल सुखेता नाला पुल होते हुए प्रा.पा. बघौरामल तक नवनिर्माण कार्य, एच.पी.सी. से मेंडुआ मार्ग से गनापुरवा होते हुए खेरवा सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य व पिहानी मार्ग पर गदाईपुर के पास रामकिशोर कटियार के कारखाने से लोकहनपुर तक मिसिंग लिंक का नवनिर्माण कार्य होगा।
इससे हजारों लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।


