Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsShootout in Shahjahanpur 3 Criminals Arrested by SOG Team
हरदोई में शाहजहांपुर की स्वाट टीम पर बदमाशों ने की फायर, दो को धरा

हरदोई में शाहजहांपुर की स्वाट टीम पर बदमाशों ने की फायर, दो को धरा

संक्षेप:

Hardoi News - कोतवाली देहात क्षेत्र में नवरंग मार्केट के पास एसओजी टीम पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की। एक बदमाश भागने में सफल रहा जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। तीसरे बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। यह बदमाश खाद्य सचिव से तीन लाख की लूट में शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Nov 16, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

कोतवाली देहात क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर नवरंग मार्केट के पास शाहजहांपुर जनपद की एसओजी टीम पर तीन बदमाशों ने फायर कर दिया, जिसमें एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। जबकि दो बदमाशों को स्थानीय पुलिस की मदद से स्वाट टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीसरे बदमाश को शाहजहांपुर में ही सेहारामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में एसओजी टीम ने मुठभेड़ में दबोच लिया। शाहजहांपुर जनपद में तैनात स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कोतवाली देहात में तहरीर दी है। बताया है कि उनके जिले में थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में खाद्य सचिव से तीन लाख की लूट की घटना हुई थी, जिसमें वंचित अपराधियों की तलाश की जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें हरदोई जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी नवरंग मार्केट के पास आरोपितों की होने की सूचना मिली थी। यहां लूट के मामले में वांछित आरोपित कोतवाली देहात क्षेत्र के पटवारी गांव निवासी निजामुद्दीन गाजी व कोतवाली देहात क्षेत्र के झबरा पुरवा निवासी अब्बास गाजी और हरदोई जनपद के ही अरमान गाजी की लोकेशन पर वह टीम के साथ पहुंचे। जैसे ही आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया वैसे ही तीनों आरोपित ने भागने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। उसके बावजूद भी शाहजहांपुर जनपद की एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से अरमान गाजी व निजामुद्दीन गाजी को पकड़ लिया। जबकि तीसरा साथी अब्बास गाजी बाइक से शाहजहांपुर की ओर फरार हो गया। जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी बीच सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में आगे लगी पुलिस टीम ने मुठभेड़ में अब्बास गाजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र की तहरीर पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।