हरदोई में ग्राम पंचायत भवन में अश्लील नृत्य, उड़ाए गए नोट

Feb 10, 2026 09:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद ब्लॉक स्थित बिलहरी गांव से सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाला

हरदोई में ग्राम पंचायत भवन में अश्लील नृत्य, उड़ाए गए नोट

हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद ब्लॉक स्थित बिलहरी गांव से सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भवन, जहां आमतौर पर विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर बैठकों का आयोजन होता है। उसी सरकारी परिसर में देर रात तक युवतियों को बुलाकर अश्लील गानों पर डांस कराया गया। बताया जा रहा है कि तेज आवाज में डीजे बजता रहा। नोटों की खुलेआम बारिश हुई और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न तो किसी ने कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की और न ही प्रशासन को इसकी कोई भनक लगी।

सोमवार को घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा आयोजन जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से किया गया। सरकारी भवन का खुलेआम दुरुपयोग हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर गांव के विकास की रूपरेखा तय होनी चाहिए, वहां इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना बेहद शर्मनाक है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसकी अनुमति से ग्राम पंचायत भवन में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया? क्या पंचायत स्तर के जिम्मेदारों की इसमें भूमिका है या फिर प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह सब संभव हो पाया। ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिह से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में शादी समारोह था। कुछ लोग ग्राम पंचायत भवन के सामने तख्त डालकर डीजे पर नाच गाना कर रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।