Hardoi News: प्रेमी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला पर उसके परिचित युवक ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने गड़ासे

Hardoi News: प्रेमी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, हालत गंभीर

Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला पर युवक ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने गड़ासे के बेट से महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गांव का पवन यादव उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उनकी 40 वर्षीय बहू से गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए गड़ासे के बेट से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई。

घटनाक्रम

घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक जताया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गांव वालों के अनुसार, महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है और आरोपी व महिला के बीच लंबे समय से परिचय था।

पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नकटौरा रोड से आरोपी पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यह हमला किस जगह पर हुआ?
यह हमला सवायजपुर (हरदोई) के एक गांव में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।